अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वे भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ सहयोग के लिए उत्सुक हैं। एक ट्वीट में भारत को अमेरिका का एक मजबूत भागीदार बताते हुए जो बाइडन ने कहा कि भारत और अमरीका जलवायु, ऊर्जा और खाद्य संकट जैसी एकसमान चुनौतियों से निपटते हुए, सतत और समावेशी विकास को आगे बढ़ाएंगे।
भारत की G20 की अध्यक्षता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ सहयोग के लिए उत्सुक हूं: जो बाइडन