जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अगुवाई वाली प्रशासनिक परिषद ने आवासीय भवनों पर सौर बिजली संयंत्र लगाने की योजना मंजूर कर दी है। जम्मू कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी ग्रिड से जुड़े सौर कार्यक्रम के दूसरे चरण के अंतर्गत आवासीय भवनों पर 20 मेगावाट सौर बिजली संयंत्र लगायेगी। यह परियोजना नवम्बर 2023 तक पूरी होने की संभावना है और इसका रख-रखाव जम्मू कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी पांच वर्षों तक नि:शुल्क करेगी।
जम्मू-कश्मीर में आवासीय भवनों पर सौर बिजली संयंत्र लगाने की योजना मंजूर
