गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर

गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्‍ठ नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोरदार अभियान चला रहे हैं। इस चरण में पांच दिसम्‍बर को गांधीनगर और अहमदाबाद सहित 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होगा।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने में केवल तीन दिन बचे हैं, इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने अपना ध्यान मध्य और उत्तर गुजरात पर केंद्रित किया है, जहां इस चरण में चुनाव होने हैं। भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कालोल, बोडेली और हिम्मतनगर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज साणंद में रोड शो करेंगे और विसनगर और कलोल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर समेत पार्टी के अन्य नेता पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और क्रिकेटर हरभजन सिंह अहमदाबाद में रोड शो करेंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिये मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इस चरण में सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 788 उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्‍यापक प्रबंध किए हैं। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने मतदाताओं से बड़ी संख्‍या में वोट डालने की अपील की है।

Related posts

Leave a Comment