मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल फतेह अल सिसी अगले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे

मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍दुल फतेह अल सिसी अगले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी अगले वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। पहली बार मिस्र के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और मिस्र के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 2022-23 में भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment