अमेरिका के नेवादा में महत्वपूर्ण बढ़त बनाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट पर बहुमत बरकरार

अमेरिका के नेवादा में महत्वपूर्ण बढ़त बनाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट पर बहुमत बरकरार

अमेरिका के नेवादा में महत्वपूर्ण बढ़त बनाने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी का सीनेट पर बहुमत बना रहेगा। कल हुए मध्‍यावधि चुनाव में राष्ट्रपति जो बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी सीनेट पर नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी की जीत के अनुमान लगाए जा रहे थे। मध्‍यावधि चुनाव में आमतौर पर सत्‍तारूढ़ दल को नकारा जाता रहा है। महंगाई बढ़ने और जो बाइडेन की लोकप्रियता कम होने से रिपब्लिकन पार्टी को सीनेट और प्रतिनिधि सभा में अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद थी।

प्रतिनिधि सभा के परिणाम स्थिति को स्‍पष्‍ट नहीं करते हैं। मंगलवार को हुए इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को उतना बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा जिसका उसने अनुमान लगाया था।

Related posts

Leave a Comment