टी-20 विश्व कप क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में आज एडिलेड में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाये। जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 170 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जॉस बटलर ने 80 और ऐलेक्स हेल्स ने 86 रन की नाबाद पारी खेली। ऐलेक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 50 और हार्दिक पांड्या ने 63 रन की पारी खेली। फाइनल मैच रविवार को मेलबर्न में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...