जम्मू कश्मीर पुलिस ने आर एस पुरा सैक्टर में अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे बासपुर बंगला क्षेत्र में ड्रोन से गिराये गये हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। इस सिलसिले में रविवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। हमारे जम्मू संवाददता ने खबर दी है कि 27 और 28 अक्तूबर की मध्य रात्रि में सीमापार से हथियारों और गोलाबारूद गिराये गये थे। पुलिस ने सुराग मिलने पर सी सी टी वी के जरिये इस सामग्री के गिराये जाने और वाहनों का आवागमन देखा। पुलिस का कहना है कि ये लोग प्रतिबंधित आतंकी गुट के लिए काम कर रहे थे। इनके पास से चार पिस्तौल और आठ मैगजीन तथा सात राउंड कारतूस बरामद हुए हैं। गौर तलब है कि इस वर्ष ये चौथी बार है जब जम्मू कश्मीर में ड्रोन से हथियार गिराये गये हैं। पाकिस्तान की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे जम्मू और पंजाब के सेक्टरों में हथियार गिराये जाने की घटनाएं बार बार हो रही हैं। सीमा सुरक्षा बल ने कई बार ऐसे प्रयासों को नाकाम किया है।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...