T20 क्रिकेट विश्व कप में आज पर्थ में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

T20 क्रिकेट विश्व कप में आज पर्थ में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से

पर्थ में टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में आज भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। इस समय जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच मैच खेला जा रहा है। आज दोपहर में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच मैच खेला जाएगा।

कल न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 65 रन से हराया। 168 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम 19 ओवर 2 गेंद में 102 रन पर आउट हो गई।

Related posts

Leave a Comment