प्रधानमंत्री मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने 20 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच होने वाले फीफा विश्व कप 2022 के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्‍होंने कतर के अमीर को दीपावली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश 2023 में भारत-कतर राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष सम्‍पन्‍न होने के आयोजन संयुक्त रूप से मनाने पर भी सहमत हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment