देश के विभिन्न भागों में सूर्यषष्ठि छठ व्रत का चार दिन का अनुष्ठान आज पारंपरिक आस्था के साथ नहाय-खाय से शुरू हो रहा है। रविवार को अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ छठ पूजा अनुष्ठान संपन्न होगा।
बिहार में, औरंगाबाद, नालंदा और पटना सहित विभिन्न सूर्य मंदिरों में इस अवसर पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।