इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक -आईपीपीबी और रिजर्व बैंक इनोवेशन हब -आरबीआईएच एक साथ आ गए हैं। वे समाज के बड़े वर्गों की वित्तीय समाधानों की पहुंच बढ़ाने और बाधारहित लेन देन करने के प्रयासों पर जोर देंगे। संचार मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि आईपीपीबी और आरबीआईएच अपनी नई योजनाएं तैयार करेंगे, उन्हें लागू करेंगे तथा उपभोक्ताओं के द्वार तक डिजिटल सेवाएं लाकर मौजूदा अंतर दूर करने का सुझाव देंगे। आरबीआईएच भारतीय रिजर्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसे वित्तीय क्षेत्र में नवाचार में तेजी लाने को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। देश के सामान्य लोगों के लिए सुगम, किफायती और भरोसेमंद बैंक की परिकल्पना के साथ इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का सितंबर 2018 में शुभारंभ किया गया था।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...