हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा ने एक तिहाई टिकट नए उम्‍मीदवारों को दिए

हिमाचल प्रदेश चुनाव में भाजपा ने एक तिहाई टिकट नए उम्‍मीदवारों को दिए

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार एक तिहाई टिकट नए उम्‍मीदवारों को दिए हैं। पार्टी की पहली सूची के 62 उम्‍मीदवारों में से 19 पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश कश्‍यप ने कहा कि पार्टी में सामान्‍य कामगारों और पदाधिकारियों को चुनाव लड़ने का अवसर दिया है ताकि पार्टी को मतबूत बनाया जा सके। पार्टी की पहली सूची में पांच डॉक्‍टर और एक सेवानृवित्‍त आईएएस अधिकारी है। चम्‍बा से पहली बार महिला उम्‍मीदवारों इंदिरा कपूर को टिकट दिया गया है। विधायक रीना कश्‍यप पछाड़ से और रीता धीमन इंदौरा सीट से और शशिबाला रोहरू सीट से चुनाव लड़ेंगी।

Related posts

Leave a Comment