बीजेपी अध्यक्ष JP नड्डा ने निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया

बीजेपी अध्यक्ष JP नड्डा ने निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने निर्वाचन आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। JP नड्डा ने ट्वीट संदेश में कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। उन्होंने कहा कि चुनाव राज्य और देश को विकास और सुशासन के पथ पर रखने का एक माध्यम है। उन्होंने मतदाताओं से राज्य की प्रगति और विकास में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील की।

चुनाव आयोग द्वारा हिमाचल विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करता हूँ।

चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। यह देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर रखने का माध्यम है।

मैं राज्य की जनता से प्रदेश की प्रगति और उन्नति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील करता हूँ।

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 14, 2022

Related posts

Leave a Comment