कोच्चि स्थित भारतीय नौसेना वायु स्क्वॉड्रन के एक ड्रोनियर विमान ने कल लक्षद्वीप में अगाती हवाई पट्टी पर रात्रि में पहली बार लैंडिंग की। हवाई पट्टी पर छोटे रनवे और सीमित हवाई सेवाओं के कारण नागरिक और सैन्य विमानों का संचालन केवल दिन में ही होता है।
नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि रात्रि में सफल लैंडिंग से भविष्य में अगाती से रात्रि में ड्रोनियर विमानों का संचालन करने का रास्ता साफ हो जायेगा। इससे समुद्र में हमेशा निगरानी करने और लक्षद्वीप को सहायता प्रदान करने के प्रयासों में तेजी आयेगी।