फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 आज से शुरू हो रहा है

फीफा अंडर-17 महिला विश्‍वकप फुटबाल-2022 आज से शुरू हो रहा है। भारत इस टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं। इन्‍हें चार ग्रुपों में रखा गया है।

आज शाम भुवनेश्‍वर में ग्रुप-ए के पहले मैच में भारत का मुकाबला अमरीका से होगा। यह मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा।

युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वीडियो संदेश में कहा है कि यह गर्व की बात है कि भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट में खेलेगी।

Related posts

Leave a Comment