भारत एशिया कप महिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा

सिलहट में, महिला एशिया कप ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट मैच में भारत ने थाइलैंड को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। थाइलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए। जवाब में भारत ने छह ओवर में एक विकेट पर 40 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। भारत की ओर से स्‍नेह राणा ने नौ रन देकर तीन विकेट लिए और उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस बीच, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और अक्षर पटेल को सितंबर महीने के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment