जम्मू-कश्मीर में कल शाम कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी गुट के दो आतंकवादी मारे गए। दोनों आतंकी कुलगाम जिले के निवासी थे। उनके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज, दो एके-47 राइफलें और गोली-बारूद मिले हैं।
एक अन्य मुठभेड़ में कल कुलगाम जिले बटपोरा में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल ने जैश-ए-मोहम्मद गुट के एक आतंकी को मार गिराया। इसकी पहचान आबू हुराराह के रूप में हुई है और वह पाकिस्तानी है।
