इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को अगली संसद में स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार

इटली में, जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाले दक्षिणपंथी गठबंधन को अगली संसद में स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मीडिया की खबरों के अनुसार चुनाव सर्वेक्षण में इस गठबंधन को करीब 45 प्रतिशत और मेलोनी की पार्टी को 26 प्रतिशत वोट मिले हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व में केंद्र-वामपंथी गठबंधन, 29 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्‍थान पर है।

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अब इटली में दक्षिणपंथी सरकार बनने की प्रबल संभावना है।

Related posts

Leave a Comment