मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अनूप चन्द्र पांडेय के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम ने कल शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए तैयारियों की समीक्षा की। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी आयोग से भेंट की। चुनाव आयोग की टीम ने राज्य पुलिस और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के नोडल अधिकारियों और मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक के साथ भी समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संभागीय आयुक्तों, उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ भी समीक्षा बैठक में भाग लिया। अधिकारियों ने राज्य में विधानसभा चुनाव का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों से आयोग को अवगत कराया। आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव के लिए आवश्यक उपायों पर विचार करने के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ भी बैठक की।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...