NIA ने कई राज्यों में PFI से जुड़े लोगों और उनके परिसरों पर छापे मारे

NIA ने कई राज्यों में PFI से जुड़े लोगों और उनके परिसरों पर छापे मारे

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण- (NIA) ने कई राज्यों में पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया-(PFI) से जुडे लोगों और उनके परिसरों पर छापे मारे हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि छापों के दौरान पीएफआई के सौ से अधिक सदस्यों और उसके लिए काम करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित दस राज्यों में छापेमारी चल रही है। ये छापे एनआईए, प्रवर्तन निदेशालय और राज्यों की पुलिस ने मिलकर मारे हैं।

Related posts

Leave a Comment