रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र की दो दिन की सरकारी यात्रा पर काहिरा पहुंच गए हैं। मिस्र के सेंट्रल मिलिटरी ज़ोन कमांडर मेजर जनरल तारिक हामिद ऐलशाजली ने काहिरा में अल-माज़ा एयर बेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगवानी की। राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान मिस्र के रक्षा और रक्षा उत्पादन मंत्री जनरल मोहम्मद ज़ाकी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और सैन्य संबंधों को मजबूत बनाने की नई पहल की सम्भावनाओं का पता लगाएंगे। वे दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। दोनों मंत्री भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। राजनाथ सिंह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से भी भेंट करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र की दो दिन की सरकारी यात्रा पर काहिरा पहुंचे
