जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सुपर-नानमाडोल तूफान के प्रभाव से आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके विकराल रूप को देखकर इसे हाल के दशकों में सबसे अधिक विनाशकारी तूफानों में से एक माना जा रहा है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी-जेएमए के अनुसार कल शाम लगभग सात बजे तूफान की शुरुआत कागोशिमा शहर से हुई। दक्षिण-पश्चिमी क्यूशू क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 24 घंटे से भी कम समय में 500 मिमी तक बारिश हुई है, और तूफान 234 किमी / घंटा यानि 146 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा था। क्यूशू के कागोशिमा और मियाज़ाकी प्रान्तों में कम से कम 20,000 लोगों ने शिविरों में शरण ली हुई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...