अमेरिकी सुनामी केंद्र ने ताइवान में भूकम्प के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने ताइवान में सुनामी की चेतावनी जारी की। इसमें कहा गया है कि ताइवान के तट पर स्थित इसके केन्‍द्र के 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आंशका है। चेतावनी जारी करने से पहले आज द्वीप राष्‍ट्र के दक्षिणी-पूर्वी हिस्‍से में 6 दशमलव आठ तीव्रता का भूकंप आया था।

Related posts

Leave a Comment