विनेश फोगाट ने सर्बिया में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हो गई हैं। विनेश ने कल सर्बिया के बेलग्राद में 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। इस वर्ष राष्ट्रमंडल खेल की स्वर्ण पदक विजेता विनेश ने मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्वीडन की ईम्मा मामग्रेन को पराजित किया। विनेश ने क्वालीफिकेशन दौर में अपनी पराजय के बाद शानदार वापसी की।

चैम्पियनशिप में यह उनका दूसरा कांस्यपदक है। इससे पहले 2019 में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में उन्होंने पदक जीता था।

भारत की 23 वर्ष से कम आयु की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने वाली निशा दहिया 68 किलोग्राम महिला श्रेणी में कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। नवीन मलिक भी आज मुकाबले में होंगी।

Related posts

Leave a Comment