गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हुए

गोवा में कांग्रेस के 8 विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस सीएम प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, मैं बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायकों का स्वागत करता हूं। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी..मुझे लगता है कि गोवा से कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी है इसी तरह से सभी बीजेपी से जुड़ेंगे।

Related posts

Leave a Comment