उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

उत्‍तराखण्‍ड के पिथौरागढ़ में कल देर रात हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। काली नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से खतरे वाली जगहों पर न जाने की अपील की है। धारचूला के खादी गली और खोटीला में करीब 35 मकानों में पानी भरने से एक महिला के लापता होने की खबर है। राष्‍ट्रीय और राज्‍य आपदा मोचन बलों की टीमें, पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गये हैं। जिला प्रशासन के अनुसार भारी बारिश और जलजमाव के कारण क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित है।

Related posts

Leave a Comment