गुजरात में ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर का निर्माण

गुजरात में ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर का निर्माण

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय गुजरात में ऐतिहासिक सिंधु घाटी सभ्यता क्षेत्र लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर परिसर का निर्माण कर रहा है। तीन हज़ार पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला अपनी तरह का यह पहला परिसर होगा जो भारत की समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करेगा। इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी।

बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एक बयान में कहा है कि यह उनके मंत्रालय की सागरमाला योजना के तहत प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि नवीनतम तकनीक का उपयोग कर लोगों को समुद्री विरासत के बारे में बताया जाएगा। परियोजना का पहला चरण मार्च 2024 तक पूरा हो जाने की संभावना है। गुजरात सरकार इस परियोजना में अहम भूमिका निभा रही है।

Related posts

Leave a Comment