भारत से अफगानिस्तान के लिए अब तक 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा जा चुका है

भारत से अफगानिस्तान के लिए अब तक 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा जा चुका है

भारत से अफगानिस्तान के लिए अब तक 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजा जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान पर हुई बैठक में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्बोज ने बताया कि भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता सामग्री की अनेक खेप भेजी हैं, जिनमें 32 टन चिकित्सा सहायता भी शामिल है। उन्होंने बताया कि भारत ने अफगानिस्तान में अपने गेहूं का उचित और न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। काबुल में भारतीय दूतावास में एक तकनीकि दल तैनात किया गया है जो मानवीय सहायता के प्रभावी संचालन और अफगानिस्तान की जनता के साथ भारत के संवाद और संपर्क की गतिविधियों पर नजर रखता है।

Related posts

Leave a Comment