भारत ने एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

भारत ने एशिया कप के पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया

दुबई में कल रात एशिया कप ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मुकाबले में वर्तमान चैंपियन भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्‍तान को पांच विकेट से हरा दिया।

पाकिस्‍तान की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 19 ओवर और पांच गेंदों में 147 रन ही बना सकी। भारत के लिए भुवनेश्‍वर कुमार ने चार विकेट लिए और हार्दिक पांडया ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए।

बल्‍लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पांडया को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Related posts

Leave a Comment