खेल मंत्रालय हॉकी के जादूगर मेजर ध्‍यान चन्‍द की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है

खेल मंत्रालय हॉकी के जादूगर मेजर ध्‍यान चन्‍द की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है

युवा कार्य और खेल मंत्रालय हॉकी के जादूगर मेजर ध्‍यान चन्‍द की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस मना रहा है। देश भर के 26 स्कूलों में मीट द चैंपियन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़े अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि मेजर ध्‍यानचंद की जयंती पर राष्‍ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा।

29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया जायेगा। हमारे युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर हमारे तिरंगे की शान बढ़ाते रहे, यही हमारी ध्यानचंद जी के प्रति श्रद्धांजलि होगी।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को बधाई दी, मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा; “राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई और मेजर ध्यानचंद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हाल के वर्ष खेलों के लिए बहुत अच्छे रहे हैं। कामना है कि यह सिलसिला जारी रहे। खेल पूरे भारत में लोकप्रियता हासिल करते रहें।”

Related posts

Leave a Comment