राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 फीसदी रही।

राजधानी में दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related posts

Leave a Comment