टोक्यो में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में, आज सिंगल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में एस.एच. प्रणय और लक्ष्य सेन आमने-सामने होंगे। कल प्रणय ने बडे उलटफेर में विश्व के नम्बर दो खिलाडी जापान के केन्तो मामोता को हराया, लक्ष्य ने स्पेन के लुईस पैनलवेर को पराजित किया। महिला सिगल्स में, साइना नेहवाल प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की बुसानन ऑन बाम रूगंफन से खेलेंगी।
पुरूष डबल्स में एम.आर. अर्जुन और ध्रुव कपिला तथा चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोडी भी प्री- क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले खेलेंगी।