वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से नागालैंड के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से नागालैंड के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज से नागालैंड के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज शाम कोहिमा में शुरू हो रहे नगालैंड कॉरपोरेट- सामाजिक उत्तरदायित्व और निवेश सम्मेलन में भाग लेंगी। निर्मला सीतारमण सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगी और उसके बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगी। वे सम्मेलन में भाग ले रहे कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ विशेष सत्र में भी चर्चा करेंगी।

वित्त मंत्री कल कोहिमा में ऋण सुलभता कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड, नागालैंड ग्रामीण बैंक और नगालैंड राज्य सहकारी बैंक की नई योजनाओं और परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगी।

निर्मला सीतारमण नागालैंड के मुख्यमंत्री नेईफिउ रियो के साथ मुख्यमंत्री लघु वित्त पहल की भी शुरुआत करेंगी।

Related posts

Leave a Comment