जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात को दक्षिण कश्मीर जिले के कैमोह इलाके में हुई।

कश्मीर मंडल की पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कुलगाम के कैमोह में बीती रात ग्रेनेड हमला किया गया। इस आतंकी घटना में पुंछ के मेंढर में तैनात ताहिर खान नामक पुलिसकर्मी घायल हो गया।’’

पुलिस ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी।

A grenade incident was reported yesterday night in Qaimoh #Kulgam. In this #terror incident, 01 police personnel namely Tahir Khan R/O Mendhar, Poonch got injured. He was shifted to GMC hospital #Anantnag for treatment where he succumbed & attained #martyrdom.@JmuKmrPolice

— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) August 14, 2022

Related posts

Leave a Comment