देश का वस्तु और सेवा निर्यात पिछले महीने जुलाई में कुल मिलाकर बढ़त में रहा है। निर्यात में पिछले वर्ष के इसी महीने के मुकाबले इस महीने ग्यारह दशमलव पांच एक प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले महीने अनुमानित निर्यात 61 अरब 18 करोड़ डॉलर रहा है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में इस महीने कुल आयात में 42 दशमलव नौ शून्य प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। देश का पिछले महीने में निर्यात अनुमानित 82 अरब 22 करोड़ डॉलर रहा है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि अप्रैल और जुलाई की तिमाही में माल और सेवा का निर्यात दो सौ 53 अरब 84 करोड़ डॉलर रहा है। पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबलें इसमें 22 दशमलव आठ पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने कहा कि जुलाई 2021 में कुल निर्यात 54 अरब 87 करोड़ डॉलर और आयात 57 अरब 54 करोड़ डॉलर रहा था। मंत्रालय ने कहा है कि वस्तु निर्यात 36 अरब 27 करोड़ डॉलर था। जुलाई 2022 सेवा निर्यात 24 अरब 91 करोड़ डॉलर रहा है।
वाणिज्यिक और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक, कॉफी, चावल, पेट्रोलियम उत्पाद, चमड़ा और चमड़ा उत्पाद के निर्यात की वृद्धि दर्ज की जा रही है।