केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब इस महीने की 24 से 28 तारीख के बीच होगी

केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब इस महीने की 24 से 28 तारीख के बीच होगी

पिछले सप्ताह तकनीकी खराबी के कारण रद्द की गई, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब इस महीने की 24 से 28 तारीख के बीच होगी। विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि इसके लिए परीक्षार्थियों को नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

4 से 6 अगस्‍त तक निर्धारित सीईयूटी के लिए कुछ छात्र केंद्रों में टेक्‍नि‍कल समस्‍याओं के कारण परीक्षा नहीं दे सकें। अब इन छात्रों के लिए 24 से 28 अगस्‍त तक पुन: परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है और परीक्षा की तारीख से बहुत पहले उन्‍हें नए प्रवेश पत्र जारी‍ किए जाएंगे।

पहले घोषणा की गई थी कि यह परीक्षा इस महीने की 12 से 14 तारीख के बीच होगी। लेकिन, कुछ परीक्षार्थियों ने अनुरोध किया था कि इन तिथियों के दौरान कई त्यौहार पड़ रहे हैं इसलिए इस दौरान परीक्षाएं आयोजित न की जाएं।

Related posts

Leave a Comment