रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद-डीएसी ने अट्ठाईस हज़ार सात सौ बत्तीस करोड़ रुपये के हथियार खरीदने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। यह खरीद रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश में डिज़ाइन, विकसित और विनिर्मित हथियार और उपकरण श्रेणी के अंतर्गत की जाएगी। नियंत्रण रेखा के निकट घुसपैठियों के खतरे को देखते हुए अधिक सुरक्षा के मद्देनज़र डीएसी ने भारतीय मानक बीआईएस-4 स्तर के बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदने की मंज़ूरी दी है।
विश्व भर में हाल के युद्धों के दौरान ड्रोन प्रौद्योगिकी सैन्य क्षमता बढ़ाने में कारगर सिद्ध हुई है। डीएसी ने आधुनिक युद्ध कला में भारतीय सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए स्वतः निगरानी और सशस्त्र ड्रोन प्रणाली की खरीद के लिए आवश्यक मंज़ूरी भी प्रदान की।