आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत सभी के लिए घर अभियान के अंतर्गत इस वर्ष मार्च तक एक करोड 22 लाख से अधिक मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने कहा कि इनमें से 61 लाख मकान विभिन्न राज्यों में लाभार्थियों को दिये जा चुके हैं, जबकि शेष अभी दिये जाने हैं। लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के बेघर लोगों सहित सभी पात्र लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए केन्द्रीय सहायता जारी की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत भवन निर्माण की छह आधुनिक तकनीकों को अपनाया गया है।
Related posts
आज के मौसम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी की संभावना जताई गई है, जबकि IMD की ताजा चेतावनियों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज देशभर...
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल प्रेमियों...
करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री...