आवासन और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत सभी के लिए घर अभियान के अंतर्गत इस वर्ष मार्च तक एक करोड 22 लाख से अधिक मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। उन्होंने कहा कि इनमें से 61 लाख मकान विभिन्न राज्यों में लाभार्थियों को दिये जा चुके हैं, जबकि शेष अभी दिये जाने हैं। लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के बेघर लोगों सहित सभी पात्र लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए केन्द्रीय सहायता जारी की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत भवन निर्माण की छह आधुनिक तकनीकों को अपनाया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत एक करोड 22 लाख से अधिक मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई: हरदीप सिंह पुरी
