खुदरा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल मई की 7.04 प्रतिशत की तुलना में जून में गिर कर 7.01 प्रतिशत पर आ गई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने कहा कि मुख्य रूप से खाद्य और पेय पदार्थों की कीमतों में कमी से मुद्रास्फीति कम हुई है।
इस वर्ष मई की 7.84 प्रतिशत की तुलना में जून 2022 में खाद्य मुद्रास्फीति 7 दशमलव पांच छह प्रतिशत तक आ गई। मई 2022 की 18.26 प्रतिशत की तुलना में सब्जियों की मुद्रास्फीति गिर कर 17.37 प्रतिशत तक आ गई।