लोक-लुभावने उपायों पर आधारित शॉर्टकट राजनीति देश को बर्बाद कर सकती है: प्रधानमंत्री मोदी

लोक-लुभावने उपायों पर आधारित शॉर्टकट राजनीति देश को बर्बाद कर सकती है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोक-लुभावने वायदों पर आधारित शॉर्टकट राजनीति देश को बर्बाद कर सकती है। झारखंड के देवघर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनप्रतिनिधियों को शॉर्टकट की राजनीति न अपनाने की सलाह दी।

आज मैं आप सभी को एक बात से सतर्क करना चाहता हूं, आज हमारे देश के सामने एक और ऐसी चुनौती आ खड़ी हुई है जिसे हर देशवासी को जानना और समझना है। यह चुनौती है शार्टकट की राजनीति। बहुत आसान होता है, लोक लुभावन वायदे करके शार्टकट अपना कर लोगों से वोट बटोर लेना। शार्टकट अपनाने वाले को न मेहनत करनी पड़ती है और न ही उन्‍हें दूरगामी प्ररिणामों के बारे में सोचना पड़ता है। लेकिन यह बहुत बड़ी सच्‍चाई है कि जिस देश की राजनीति शार्टकट पर आधारित हो जाती है उसका एक ना एक दिन शॉर्टसर्किट हो ही जाता है। शार्टकट की राजनीति‍ देश को तबाह कर द‍ेती है। भारत में हमें ऐसी शार्टकट अपनाने वाली राजनीति से दूर रहना है।

Related posts

Leave a Comment