राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई

राजस्थान में मानसून के जोर पकड़ने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हुई। सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश बूंदी के नैनवां में दर्ज की गई। रविवार से लेकर सोमवार की सुबह के बीच धौलपुर में 12 सेंटीमीटर, जबकि सीकर के लक्ष्मणगढ़ में 10 सेंटीमीटर पानी बरसा।

मौसम विभाग ने बताया कि इस अवधि में सिरोही, बांसवाड़ा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, चूरू, बीकानेर और झुंझुनू समेत कुछ अन्य जिलों में भी कई जगहों पर अच्छी खासी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ जिले में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

Related posts

Leave a Comment