तीन टी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में भारत का मुकाबला आज साउथैम्पटन में इंग्लैंड से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े दस बजे शुरू होगा।
जोस बटलर के कप्तान बनने से इंग्लैंड के टी-ट्वेंटी इतिहास में आज एक नए युग की शुरुआत होगी। इस श्रृंखला में रोहित शर्मा भी कप्तान बनने जा रहे हैं।
