जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथजी यात्रा एक दिन स्थगित रहने के बाद आज बालटाल और पहलगाम के रास्ते फिर शुरू हो गई। पांच हजार 982 तीर्थयात्री आज रवाना हुए। पहलगाम के रास्ते तीन हजार 363 जबकि बालटाल मार्ग से दो हजार 619 तीर्थयात्रियों का एक जत्था आज सुबह 209 वाहनों के काफिले में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हैलीकॉप्टर से 446 यात्रियों सहित बारह हजार 745 यात्री बालटाल मार्ग से रवाना हुए हैं जबकि आठ हजार 915 यात्री पहलगाम मार्ग से पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। कल शाम तक कुल 73 हजार 546 यात्रियों ने भगवान शिव के दर्शन कर चुके थे ।
ऑनलाइन दर्शन श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट http://www.shriamarnathjishrine.com पर भी उपलब्ध है।