हिमाचल प्रदेश में आज सुबह कुल्लू जिले की मणिकरण घाटी के चोज गांव में बादल फटने से आई बाढ़ में चार लोगों के बह जाने की आशंका है। राज्य आपदा संचालन केन्द्र के अनुसार इस घटना में कुछ मकानों और शिविरों को भी नुकसान पहुंचा है। बाढ के कारण गांव की ओर जाने वाला पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला प्रशासन पुलिस कर्मियों के सहयोग से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान चला रहा है।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने और शिमला में भूस्खलन के कारण मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुट गया है।