ब्रिटेन में, दो शीर्ष मंत्रियों- ऋषि सुनक और साजिद जाविद के त्‍यागपत्र से बॉरिश जॉनसन सरकार को बडा झटका

ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार से त्यागपत्र दे दिया है। दोनों ही मंत्री जॉनसन मंत्रिमंडल के प्रमुख सदस्य थे और उनका इस्तीफा प्रधानमंत्री के लिए बड़ा झटका है।

साजिद जाविद ने कहा कि कई घोटालों के बाद बोरिस जॉनसन के देश हित में शासन करने की क्षमता पर उनका विश्वास समाप्त हो गया है। ऐसी स्थिति में वे विवेक से कार्य नहीं कर सकते। ऋषि सुनक ने अपने त्याग पत्र में कहा है कि वे सरकार छोड़ने से दुखी हैं लेकिन इन स्थितियों में पद पर बने नहीं रह सकते।

एक पूर्व अधिकारी ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा हाल ही में निलंबित सांसद क्रिस पिंचर के खिलाफ आरोपों से गलत ढंग से निपटने की बात कही थी जिसके बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया था।

मुख्य समाचार :-

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम असम के अग्रदूत समाचार पत्र समूह के स्‍वर्ण जयंती समारोह का शुभारम्‍भ करेंगे।
देश में, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून में बीते 11 वर्ष की सर्वोच्‍च वृद्धि।
देश से खिलौनो का निर्यात पिछले तीन वर्ष में 61 प्रतिशत बढा। आयात 70 प्रतिशत घटा।
ओडिसा, उत्‍तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए प्रथम राज्‍य रैंकिंग सूचकांक में शीर्ष तीन राज्‍य।
प्रवर्तन निदेशालय ने धन-शोधन मामले में झारखण्‍ड काडर की आई.ए.एस. अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ पांच हजार पृष्‍ठ का आरोप पत्र दाखिल किया।
उदयपुर हत्‍या मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, 12 जुलाई तक एन.आई.ए. की हिरासत में भेजा गया।
ब्रिटेन में, दो शीर्ष मंत्रियों- ऋषि सुनक और साजिद जाविद के त्‍यागपत्र से बोरिस जॉनसन सरकार को बडा झटका।
स्‍वीडन और फिनलैंड ने नैटो में शामिल होने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
एफ.आई.एच. महिला हॉकी विश्‍व कप में भारत और चीन का मैच एक-एक से बराबरी पर।
नोवाक जोकोविच विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Related posts

Leave a Comment