उदयपुर हत्‍या मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, 12 जुलाई तक NIA की हिरासत में भेजा गया

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने उदयपुर में कन्‍हैया लाल हत्‍या मामले के पांचवे अभियुक्‍त मोहम्‍मद मोहसिन को रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे जयपुर में विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया और बारह जुलाई तक न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चार अन्‍य आरोपियों – मुख्य हमलावर -रि‍याज और गौस अहमद के अलावा मोहसिन खान और आसिफ को हत्‍या की साजिश के लिए पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और दस दिन की हिरासत में भेजा गया है।

उदयपुर में एक सप्ताह पहले हुए नृशंस हत्याकांड के बाद अब शहर में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा हैं। कल कफर्यू में 14 घंटे की ढील दी गयी, इस दौरान बाजार, स्कूल और अन्य गतिविधियां सामान्य रहीं। शहर में अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस घटना से उदयपुर तथा आस-पास के क्षेत्रों में पर्यटन उद्योग को बड़ा नुकसान हुआ है। शहर की होटलों में इस महीने की करीब 80 फीसदी बुकिंग्स रद्द हो चुका है। करीब एक सप्ताह इंटरनेट सेवायें बंद रहने से हजारों लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है।

28 जून को उदयपुर के धानमंडी क्षेत्र में कन्‍हैया लाल की उसकी दुकान पर गला रेतकर हत्‍या कर दी गयी थी। रियाज और गौस को उसी दिन राजसमंद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुख्य समाचार :-

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम असम के अग्रदूत समाचार पत्र समूह के स्‍वर्ण जयंती समारोह का शुभारम्‍भ करेंगे।
देश में, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून में बीते 11 वर्ष की सर्वोच्‍च वृद्धि।
देश से खिलौनो का निर्यात पिछले तीन वर्ष में 61 प्रतिशत बढा। आयात 70 प्रतिशत घटा।
ओडिसा, उत्‍तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए प्रथम राज्‍य रैंकिंग सूचकांक में शीर्ष तीन राज्‍य।
प्रवर्तन निदेशालय ने धन-शोधन मामले में झारखण्‍ड काडर की आई.ए.एस. अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ पांच हजार पृष्‍ठ का आरोप पत्र दाखिल किया।
उदयपुर हत्‍या मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, 12 जुलाई तक एन.आई.ए. की हिरासत में भेजा गया।
ब्रिटेन में, दो शीर्ष मंत्रियों- ऋषि सुनक और साजिद जाविद के त्‍यागपत्र से बोरिस जॉनसन सरकार को बडा झटका।
स्‍वीडन और फिनलैंड ने नैटो में शामिल होने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
एफ.आई.एच. महिला हॉकी विश्‍व कप में भारत और चीन का मैच एक-एक से बराबरी पर।
नोवाक जोकोविच विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Related posts

Leave a Comment