मुंबई: एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री हो गए। देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मंत्रीपरिषद के सदस्यों के बारे में फैसला बाद में किया जाएगा और वे इसमें शामिल नहीं होंगे।
इस अवसर पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए भाजपा से हाथ मिलाया है। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा को 120 विधायकों का समर्थन हासिल है, जिनमें कुछ निर्दलीय हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस भी मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, ताकि बाला साहेब ठाकरे का शिवसैनिक मुख्यमंत्री बन सके।
एकनाथ शिंदे ने उन्हें यह अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया। एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि उन्हें 50 विधायकों का समर्थन हासिल है, जिनमें 39 शिवसेना से और 10 निर्दलीय हैं। एकनाथ शिंदे का शपथ ग्रहण समारोह आज देर शाम साढे सात बजे राज भवन में होगा।