पेरिस में तीरंदाजी विश्‍वकप के तीसरे चरण में कल कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नुम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक जीता

पेरिस में तीरंदाजी विश्‍वकप के तीसरे चरण में कल कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नुम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक जीता

पेरिस में तीरंदाजी विश्‍वकप के तीसरे चरण में कल कम्‍पाउंड मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नुम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी ने स्‍वर्ण पदक जीता। उन्‍होंने फाइनल में फ्रांस को 149 के मुकाबले 152 अंकों से हराया। ज्‍योति को व्‍यक्तिगत स्‍पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फाइनल में ब्रिटेन की एला गिब्‍सन ने शूट-ऑफ में ज्‍योति को हराकर स्‍वर्ण पदक जीता।

महिलाओं की रिकर्व स्‍पर्धा के फाइनल में आज दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और सिमरनजीत कौर की भारतीय टीम चीनी ताइपे के साथ मुकाबला करेगी।

भारत तीरंदाजी विश्‍वकप पदक तालिका में चार स्‍वर्ण, दो रजत और तीन कांस्‍य पदकों के साथ दूसरे स्‍थान पर है। छह पदकों के साथ दक्षिण कोरिया शीर्ष पर है। ब्रिटेन तीसरे स्‍थान पर है।

Related posts

Leave a Comment