विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा- यू.जी.सी.-एन.ई.टी. 2022 की तिथियां घोषित कर दी गई है। यू.जी.सी. एन.ई.टी. की दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षाएं इस वर्ष एक साथ कराई जाएंगी। यू.जी.सी. एन.ई.टी. 2022 परीक्षा 08 जुलाई को शुरू होकर 14 अगस्त को संपन्न हो जायेगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने कहा है कि परीक्षा तिथियों के बारे में विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन.टी.ए. की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जारी की जायेगी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...